विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा शिबपुरी द्वारा मनाया गया गुरुपूर्णिमा पर्व..!

0
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी शाखा शिवपुरी द्वारा 22 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा शिवपुरी में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार प्रार्थना एवम् गुरु स्तवन से किया गया। इसके पश्चात आदरणीय निवेदिता   दीदी के पत्र का वाचन एवम् उस पर सभी के द्वारा चर्चा की गई।तत्पश्चात सभी के द्वारा ॐ के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर संयोजक श्री गोपालकृष्ण सिंघल जी, सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह सिकरवार जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नरेंद्र दीक्षित जी,श्री ब्रजेश तोमर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दीदी के पत्र का वाचन डॉ प्रज्ञा शर्मा जी द्वारा किया गया। केंद्र की नीतियों पर प्रकाश डालते हुये कुशल संचालन शिशुपाल सिंह जादोंन जी ने किया।कार्यक्रम में  26   की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top