कु. परी राजा परमार ने "अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता" में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

0

 मध्य प्रदेश सरकार और इस्कॉन उज्जैन द्वारा आयोजित "अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता" में उत्कृष्ट उ०मा० विद्यालय क्र०2 की छात्रा कु. परी राजा परमार (सुपुत्री श्री अरविंद सिंह परमार) ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस विशेष उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा परी को सम्मानित किया गया।

यह प्रतियोगिता छात्रों के शैक्षिक पाठ्यक्रम को नैतिक मूल्यों जैसे सत्यनिष्ठा, सहानुभूति, सम्मान और उत्तरदायित्व से समृद्ध करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, और इस्कॉन उज्जैन के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों का संचार करना, चरित्र निर्माण को प्रेरित करना और व्यसनों के खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

कु. परी ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया कि तकनीकी युग में भी हमारी नई पीढ़ी भारतीय शास्त्रों से प्रेरणा ले रही है। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके परिवार को भी जाता है, जिन्होंने उन्हें संस्कारों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाया।

कु. परी राजा परमार को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर समाज के सभी वर्गों से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संस्कार और शास्त्रों के ज्ञान से सजी बिटिया, सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। परिवार और समाज को गर्व है कि आज की युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति को आत्मसात कर रही है।





Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top